Search
Close this search box.

Jaimal से पहले दूल्हे का सवाल, जवाब ने माहौल बदला

Wedding Story

Share this post

बाराबंकी : Jaimal से पहले दूल्हे का सवाल, जवाब ने माहौल बदला . के खैरा वीरू गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का केंद्र बन गया जब जयमाल से ठीक पहले दूल्हे ने दुल्हन से एक अनोखा सवाल पूछ लिया।

लोनी कटरा से आई बारात में ढोल-नगाड़ों और उत्साह का माहौल था, लेकिन अचानक एक सवाल ने पूरे पंडाल को शांत कर दिया। दूल्हे अशोक ने मुस्कुराते हुए दुल्हन लक्ष्मी से पूछा, “अगर कभी गैस सिलेंडर न मिले तो क्या तुम चूल्हे पर खाना बना पाओगी?”

इस सवाल को सुनकर कुछ पल के लिए सभी मेहमान चुप हो गए और नजरें दुल्हन पर टिक गईं। बिना किसी झिझक के लक्ष्मी ने तुरंत ‘हां’ कह दिया। उनका यह सहज और आत्मविश्वासी जवाब सुनते ही माहौल तालियों और मुस्कान से भर गया।

इसके बाद शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी संपन्न हुईं। जानकारी के अनुसार, दूल्हे को तिलक के समय गैस सिलेंडर की कमी की समस्या का सामना करना पड़ा था,

Wedding Story

जिसके चलते उन्होंने यह सवाल मजाकिया अंदाज में पूछ दिया। यह शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, जिसे लोग सरलता, समझदारी और रिश्तों में सहयोग की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।