लखनऊ : SKD Academy के विद्यार्थियों ने आईसीएसई एवं आईएससी परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है।
इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण मिलता है। आईएससी वर्ग में सुहानी साख्या ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर सातवां स्थान हासिल किया।
साथ ही उन्होंने जेईई एडवांस्ड के लिए भी क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निष्कर्ष त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया आठवीं रैंक प्राप्त की।
वहीं आईसीएसई परीक्षा में सूर्यांश अवस्थी ने 99.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। दीपांजलि दीक्षित ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास, टेस्ट सीरीज़ और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन प्रतिभाशाली छात्रों को जुलाई में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



