Search
Close this search box.

Pydhoni incident के बाद तरबूज की मांग में भारी गिरावट

Pydhoni Incident Mumbai

Share this post

नवी मुंबई : Pydhoni इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमय मौत के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है, जिसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।

इस घटना के बाद नवी मुंबई के एपीएमसी बाजार में तरबूज की मांग और कीमतों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार, जो तरबूज सामान्यतः थोक में 10 से 35 रुपये प्रति किलो बिकता था, वह अब घटकर 5 से 7 रुपये प्रति किलो रह गया है।

खुदरा बाजार में भी इसकी बिक्री प्रभावित हुई है। गर्मियों में सबसे अधिक खाए जाने वाले फलों में शामिल तरबूज अब ग्राहकों की पसंद से दूर होता दिख रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पायधोनी में एक परिवार ने भोजन के बाद घर पर रखा तरबूज खाया था, जिसके बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर चारों की मौत हो गई।

Pydhoni Incident Mumbai

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और विभिन्न खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक लोगों में आशंका बनी हुई है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।