बाराबंकी : Food Department की लगातार छापेमारी, फल और मीट दुकानों जांच . जनपद में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूसरे दिन भी व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान हैदरगढ़ सहित विभिन्न तहसीलों में फल, सब्जी और मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने विशेष रूप से गर्मियों में बिकने वाले फलों जैसे तरबूज, खरबूज और केले की जांच की।
अधिकारियों ने मौके पर फलों को कटवाकर उनकी गुणवत्ता परखी, जिसमें किसी भी प्रकार की मिलावट, रंग या इंजेक्शन का उपयोग नहीं पाया गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान करीब 50 किलो सड़े-गले फलों को नष्ट कराया गया।
इसके साथ ही अवैध मीट कारोबार पर भी सख्ती दिखाई गई। पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की, जहां बिना लाइसेंस संचालन करते पाए गए छह कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

कुछ व्यापारियों के पास गलत श्रेणी के लाइसेंस पाए जाने पर उन्हें संशोधन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



