मसौली बाराबंकी : UP Board Exam में प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं का जिले के व्यापारियों ने उनके घर पहुंचकर भव्य सम्मान किया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर स्कूल बैग व शिक्षा सामग्री भेंट की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व में व्यापारियों का दल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका वर्मा (ग्राम अंदका) द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अदिति वर्मा (ग्राम बरियारपुर) तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली परी वर्मा (ग्राम मौथरी) के घर पहुंचा।
वहां छात्राओं को उनके माता-पिता व परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है
और यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने छात्राओं की मेहनत लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया।

कार्यक्रम में मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हसन अब्बास, जिला प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु अवस्थी, राजा वर्मा, सोमनाथ चौहान, रंजीत कुमार, अम्बरीष वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं को आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



