Search
Close this search box.

दिनदहाड़े रसौली में घर से लाखों नकदी और जेवर चोरी

Daylight Robbery

Share this post

मसौली बाराबंकी : दिनदहाड़े रसौली में घर से लाखों नकदी और जेवर चोरी . सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित रसौली गांव में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात में अज्ञात चोरों ने सईद अहमद उर्फ सईदू के मकान को निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति पार कर दी।

जानकारी के अनुसार, चोर एसी की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और सीधे दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए गए।

परिवार के सदस्य उस समय नीचे चाय-नाश्ते में व्यस्त थे, जिससे चोरों को वारदात अंजाम देने का पर्याप्त समय मिल गया। जब परिजन ऊपर पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और जांच करने पर करीब 8 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर गायब पाए गए।

चोरी गए सामान में मंगलसूत्र, झुमकी, हार, नथ, पायल समेत कई कीमती आभूषण शामिल हैं। घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि आबादी वाले इलाके में इस तरह की चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आशंका जताई जा रही है

Daylight Robbery

कि चोरों को घर की जानकारी पहले से थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।