Search
Close this search box.

shaheed maulaana tauseeph raza के परिजनों को आर्थिक सहायता घोषित

Maulana Tauseef Raza

Share this post

मुंबई : shaheed maulaana tauseeph raza के परिजनों को आर्थिक सहायता घोषित . ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलेमा और रज़ा अकैडमी ने शहीद मौलाना तौसीफ रज़ा मंज़री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संगठन के प्रमुख हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद मुईनुद्दीन अशरफ अशरफी जिलानी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मरहूम की मग़फिरत और परिवार के लिए सब्र की दुआ की। संगठन की ओर से घोषणा की गई है

कि शहीद मौलाना की बेवा को आर्थिक सहयोग के रूप में एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उलेमा और इमामों से अपील की गई है

कि वे व्यक्तिगत स्तर पर भी कम से कम पांच सौ रुपये की सहायता भेजकर परिवार की मदद करें। जानकारी के अनुसार, मौलाना तौसीफ रज़ा 25 अप्रैल को बरेली शरीफ में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिहार लौट रहे थे,

तभी ट्रेन यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। वह बिहार के निवासी थे और गोरखपुर में इमामत की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Maulana Tauseef Raza

उनकी शादी मात्र दो वर्ष पूर्व हुई थी, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है। संगठन के सचिव मौलाना फ़रीदुज़्ज़माँ क़ादरी ने सभी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह समय परिवार के साथ खड़े होने का है

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।