Search
Close this search box.

Uttar Pradesh राज्य महिला आयोग सदस्य का बड़ागांव सीएचसी में निरीक्षण

Uttar Pradesh Women Commission

Share this post

मसौली बाराबंकी : Uttar Pradesh राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने गुरुवार को बड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बिना पूर्व सूचना अस्पताल पहुंचीं सदस्य ने ओपीडी, लैब, वैक्सीनेशन कक्ष, टीबी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर की साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था की जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका भी देखी, जिसमें कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। अंजू प्रजापति ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार और दवा वितरण की जानकारी ली।

मरीजों ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष जताते हुए किसी प्रकार की अवैध वसूली से इनकार किया। निरीक्षण के बाद सदस्य पंचायत भवन पहुंचीं, जहां संचालित लाइब्रेरी का अवलोकन किया।

Uttar Pradesh Women Commission

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा सीएसी सभागार में चल रहे इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी देखा और युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने की सलाह दी। पंचायत भवन में आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]