Search
Close this search box.

Lions मल्टिपल कन्वेंशन में लायंस क्लब सायन का परचम लहराया

Lions International

Share this post

मुंबई : Lions इंटरनेशनल मल्टिपल डिस्ट्रिक्ट 3231 का तीन दिवसीय नौवां वार्षिक कन्वेंशन सम्मेलन द डेल्टिन दमन में संपन्न हुआ। इस कन्वेंशन में डिस्ट्रिक्ट 3231 ए 1, ए 2, ए 3 एवं ए 4 से 390 लायन मेंबर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मल्टिपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष लाडगे ने सभी अतिथियों और लायन मेंबर्स का स्वागत किया और तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी – जैसे कौन बनेगा चैंपियन, हॉर्स रेसिंग, सभी क्लबों का बैनर परेड, योगा,

एक्सरसाइज, पूल गेम, मेडिटेशन, साउंड हीलिंग, क्विज कंपटीशन, स्कूल के 400 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अवॉर्ड वितरण आदि के बारे में जानकारी दी।

इस समारोह में मल्टिपल के द्वारा सभी क्लबों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें लायंस क्लब ऑफ सायन को 21 पार्टिसिपेशन अवॉर्ड और 9 विनिंग अवॉर्ड , टोटल 30 अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

साथ ही लायंस क्लब ऑफ सायन को चारों डिस्ट्रिक्ट में बेस्ट क्लब और प्रेसिडेंट राजेश रसिकलाल शाह को बेस्ट क्लब प्रेसिडेंट के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सायन क्लब के सीनियर मेंबर्स लायन डॉ भरत पाठक, लायन कोकिला मेहता, लायन अतुल संघवी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन फिरोज कात्रक एवं सभी मेंबर्स ने राजेश शाह को बधाई दी और कहा यह लायंस क्लब ऑफ सायन के लिए गर्व की बात है।

Lions International

तीन दिन तक चलने वाले इस कन्वेंशन में अनेक गणमान्य लायन मेंबर्स, इंटरनेशनल डायरेक्टर, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और वी डी जी टीम एवं लायन मेंबर्स उपस्थित थे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]