बाराबंकी ज़ैदपुर : क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मो. आलम (32) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ग्राम बलछत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 की रात करीब 11 बजे ग्राम टेरा के पास सड़क किनारे एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके पास एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी मौजूद थी।
सूचना मिलने पर ज़ैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मो. आलम को मृत पाया गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर घटना को सड़क हादसा माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, कुछ ग्रामीण इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में ज़ैदपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



