Search
Close this search box.

clear premium water ने नकली ब्रांडों खिलाफ नया अभियान शुरू किया

Clear Premium Water

Share this post

लखनऊ : clear premium water ने बोतलबंद पानी के बाजार में बढ़ते डुप्लिकेट और लुकअलाइक ब्रांड्स के खिलाफ नया जागरूकता अभियान ‘पानी हो तो क्लियर’ लॉन्च किया है।

इस अभियान के जरिए कंपनी ग्राहकों को असली और नकली उत्पादों के बीच अंतर समझाने का प्रयास कर रही है। इस कैंपेन में बॉलीवुड अभिनेता Hrithik Roshan को शामिल किया गया है।

नए टीवीसी में उनकी लोकप्रिय छवि का उपयोग करते हुए यह संदेश दिया गया है कि असली गुणवत्ता की पहचान करना बेहद जरूरी है। कंपनी का कहना है

कि कई नकली ब्रांड्स पैकेजिंग, बोतल डिजाइन और कैप रंग की नकल कर ग्राहकों को भ्रमित कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

क्लियर प्रीमियम वॉटर के अनुसार, उनके उत्पाद में मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन, ऑटोमेटेड प्रोसेस और सख्त गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाता है, जिसकी नकल आसान नहीं है।

Clear Premium Water

कंपनी ने इस अभियान को केवल प्रमोशनल एक्टिविटी नहीं बल्कि ग्राहक जागरूकता पहल बताया है। कंपनी के फाउंडर नयन शाह ने कहा कि ग्राहकों तक सुरक्षित और भरोसेमंद पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। अभियान का उद्देश्य लोगों को सही उत्पाद चुनने के प्रति जागरूक बनाना है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]