Search
Close this search box.

District Magistrate ईशान प्रताप सिंह ने थाना दिवस में सुनी समस्याएं

District Administration

Share this post

मसौली बाराबंकी : District Magistrate ईशान प्रताप सिंह ने थाना दिवस में सुनी समस्याएं . थाना सफदरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस कर्मियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महमूदाबाद निवासी संजू पत्नी नौमीलाल ने जमीनी विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया जबकि पलहरी निवासी मेराज पुत्र निसार ने पैमाइश कराए जाने की मांग की।

दोनों मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए निस्तारण कराया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी शौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

District Administration

इसी क्रम में थाना मसौली में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां ग्राम अनौरा, थाना बीकेटी निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र स्व. रामसेवक ने भूमि पैमाइश की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]