Search
Close this search box.

Haj Journey पर इशरत जमाल को भावुक विदाई मिली आज

Haj Journey 2026

Share this post

बलरामपुर : Haj Journey पर इशरत जमाल को भावुक विदाई मिली आज . पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल शनिवार की रात अपने पुत्र समर जावेद व बहू के साथ पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो गईं।

उनके हज यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर आवास से लेकर रेलवे स्टेशन तक भावुक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में शुभचिंतक, रिश्तेदार, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोग उन्हें विदा करने पहुंचे।

इस मौके पर उलेमाओं ने कहा कि हज इस्लाम का एक अहम अरकान है, जो इंसान को भाईचारे, सब्र, इंसानियत और नेक रास्ते पर चलने का पैगाम देता है।

उन्होंने कहा कि हज यात्रा समाज में अमन-चैन, मोहब्बत और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। हज यात्रियों को लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर और गले मिलकर मुबारकबाद दी।

Haj Journey 2026

वहीं उपस्थित लोगों ने उनकी सकुशल यात्रा, हज की कुबूलियत तथा देश व प्रदेश में खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआएं भी कीं। घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी रही और सभी ने भावुक अंदाज में हज यात्रियों को विदा किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।