नवी मुंबई : Temperature बढ़ने के साथ नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने नागरिकों के लिए हीटवेव यानी लू को लेकर चेतावनी जारी की है। नगर निगम ने इसे एक “मूक आपदा” बताते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
एनएमएमसी के अनुसार, लू की स्थिति तब मानी जाती है जब तापमान लगातार तीन दिनों तक सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है
या दो दिनों तक 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। इस स्थिति का असर न केवल इंसानों बल्कि पशु-पक्षियों और पर्यावरण पर भी पड़ता है।
नगर निगम ने लू के लक्षणों में तेज गर्मी, अत्यधिक पसीना बंद होना, त्वचा का सूखा और गर्म होना, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन शामिल बताया है।

ऐसे में तुरंत छायादार स्थान पर जाने, शरीर को ठंडा रखने और पानी से स्नान करने की सलाह दी गई है। एनएमएमसी ने नागरिकों को दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने, हल्के कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी और मौसमी फलों का सेवन करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने को कहा गया है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



