Search
Close this search box.

Unknown Bike की ठोकर से युवक की मौत, भाई घायल

Unknown Bike Accident

Share this post

खड्डा कुशीनगर : Unknown Bike की ठोकर से युवक की मौत, भाई घायल . रामकोला थाना क्षेत्र के सिगहा बड़ी गंडक नहर की पूर्वी पटरी पर सोमवार दोपहर अज्ञात बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। खड्डा ब्लाक क्षेत्र के कोहरगड्डी ग्राम सभा निवासी मेराज अंसारी (36) व उनके छोटे भाई सेराज अंसारी पुत्र किताबुद्दीन अंसारी सोमवार को बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे।

दोपहर करीब एक बजे सिगहा बड़ी गंडक नहर की पूर्वी पटरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मेराज अंसारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सेराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Unknown Bike Accident

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।