मसौली : अलहम्दुलिल्लाह बतारीख 22 जिलकअदा 1447 हिजरी मुताबिक 10 मई 2026 बरोज इतवार बाद नमाज़ ए इशा खानकाह ए कादरिया रज्जाकिया इसमाईलिया मसौली शरीफ मे हुजूर साहिब ए सज्जादा जीनते मसनदे मशाएख ए मसौली सरकार गुलजार ए मिल्लत किब्ला मद्दाजिल्लहुल आली की सरपस्ती मे 22 वां सालाना उर्स हुजूर रईसुल औलिया की महफिल ए पाक का एअनिकाद हुआ साहिब ए उर्स व मशाएख ए मसौली की मजार ए मुबारक पर गुलपोशी के बाद महफिल पाक का आगाज़ तिलावत ए कलाम ए पाक और कलाम ए रजा से हुआ
और साहिब ए उर्स सरकार रईसुल औलिया रहमतुल्लाह अलैह की खिदमात व हालात जिंदगी पर रोशनी डाली गई शैखुल मशाएख नबीरा ए सरकार ए मसौली हुजूर रईसुल औलिया अपने वक्त के एक जय्यद आलिम ए दीन विलायत के ताजदार जबरदस्त सूफी बुजुर्ग गुजरे हैं

मौजूदा हाजिरीन को उनके नक्शे कदम पर चलने की तरगीब दी गई बादहू साहिब ए सज्जादा ने कुल शरीफ का आगाज़ फरमाया बाद ए कुल शजरा ख्वानी हुई और साहिब ए सज्जादा सरकार गुलजार ए मिल्लत ने दुनिया भर के लिए बिलखुसूस मुल्के हिंदुस्तान मे अम्न व शान्ती व खुशहाली तरक्की के लिए दुआ फरमाई बादहु लंगर ए इसमाईली का भी एहतिमाम किया गया इस मुबारक मौके पर कसीर तादाद मे उलमा ए किराम अवामे अहले सुन्नत ने शिरकत की और फैजान ए मशाएख ए मसौली से मालामाल हुए
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



