Search
Close this search box.

All India Ulema Board करेगा मेधावी एसएससी छात्रों का सम्मान

All India Ulema Board

Share this post

मुंबई : All India Ulema Board मुंबई ने एसएससी (दसवीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

बोर्ड के अध्यक्ष आरिफ मेमन बापू ने जानकारी देते हुए बताया कि गुणवत्ता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं से 15 मई तक अपनी मार्कशीट की प्रतियां बोर्ड कार्यालय में जमा करने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके करियर को लेकर विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। आरिफ मेमन बापू ने बताया कि दसवीं के बाद विषय चयन और करियर को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में कई सवाल रहते हैं।

इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अली पब्लिक स्कूल के प्रमुख अंजार अनवर खान विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

All India Ulema Board

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभिभावक 9321682309 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में उलेमा बोर्ड के कई पदाधिकारी और सामाजिक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]