Search
Close this search box.

Thane and Mulund बीच बनेगा नया उपनगरीय रेलवे स्टेशन जल्द

Thane Mulund Station

Share this post

मुंबई : Thane and Mulund बीच बनेगा नया उपनगरीय रेलवे स्टेशन जल्द . मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है।

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने ठाणे और मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच नए उपनगरीय स्टेशन के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने से ठाणे, घोड़बंदर रोड, पोखरण क्षेत्र और वागले एस्टेट सहित आसपास के इलाकों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis को पत्र भेजकर इस मंजूरी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इसे मुंबई महानगर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए स्टेशन के शुरू होने के बाद ठाणे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ में लगभग 31 प्रतिशत और मुलुंड स्टेशन पर करीब 24 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है।

Thane Mulund Station

वर्तमान में ठाणे स्टेशन से प्रतिदिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं, जिससे पीक आवर्स में भारी भीड़ रहती है। परियोजना की लागत अब बढ़कर लगभग 245 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। स्टेशन में पार्किंग, बस टर्मिनल और आधुनिक यात्री सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]