Search
Close this search box.

UWA India ने भारतीय छात्रों हेतु नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की

UWA India

Share this post

लखनऊ : UWA India ने भारतीय छात्रों हेतु नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की . यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) ने भारत में छात्रों के लिए एक बड़े स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है।

यूडब्ल्यूए इंडिया के माध्यम से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय का कहना है

कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए नई संभावनाएं खोलेगी। यूडब्ल्यूए के वाइस-चांसलर प्रोफेसर अमित चकमा ने कहा कि भारत के छात्रों के लिए यह पहल विश्वविद्यालय की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि आर्थिक चुनौतियां किसी भी छात्र के सपनों में बाधा न बनें, इसके लिए व्यापक छात्रवृत्ति व्यवस्था तैयार की गई है। यूडब्ल्यूए इंडिया के मुंबई और चेन्नई कैंपस में स्टेम, बिजनेस और टेक्नोलॉजी से जुड़े अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स संचालित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नई स्कॉलरशिप योजना में मेरिट आधारित सहायता, आर्थिक जरूरत, नेतृत्व क्षमता और क्षेत्रीय समावेश को प्राथमिकता दी जाएगी।

UWA India

इसके अलावा राज्य सरकारों और पूर्व छात्रों के सहयोग से भी विशेष फंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा सहयोग को और मजबूत करेगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।