Search
Close this search box.

Chhat Ke Raste घर में घुसे चोर नगदी व लाखों के जेवरात पार

Barabanki Theft News

Share this post

मसौली बाराबंकी : Chhat Ke Raste घर में घुसे चोर नगदी व लाखों के जेवरात पार . बीती रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 23 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है। प्रतापगंज निवासी रोहित कुमार मौर्य पुत्र मुन्नालाल अपने परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे।

मध्य रात्रि में चोर छत के सहारे घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर दो मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो जोड़ी झुमके, 23 हजार रुपये नगद और पांच साड़ियां उठा ले गए।

Barabanki Theft News

शुक्रवार की भोर जब परिजन जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। जांच करने पर जेवरात व नगदी गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन शुरू कर दी है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।