लखनऊ : Blenders Pride पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नए सांस्कृतिक मंच “ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व्ड एक्सपीरियंसेज” की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य फ्लेवर को केवल स्वाद तक सीमित न रखते हुए उसे एक बहु-इंद्रिय अनुभव के रूप में प्रस्तुत करना है।
कंपनी का कहना है कि आज के उपभोक्ता प्रीमियम और अर्थपूर्ण अनुभवों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह मंच विकसित किया गया है,
जिसमें संगीत, दृश्य कला, खुशबू और स्वाद को एक साथ जोड़कर नया अनुभव तैयार किया गया है। इस विशेष आयोजन में शेफ कुणाल कपूर के साथ मिलकर एक लाइव गैस्ट्रो-परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया गया, जिसमें फ्लेवर को रचनात्मक रूप में दर्शाया गया।
विजुअल इंस्टॉलेशन, टच आधारित गतिविधियां और विशेष टेस्टिंग अनुभव भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे। कंपनी के अनुसार यह मंच चंडीगढ़ और गुरुग्राम में सफल आयोजन के बाद अब जयपुर और कोलकाता में भी आयोजित किया जाएगा।

आने वाले समय में 10 से अधिक शहरों में एक्टिवेशन की योजना है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रीमियम और इमर्सिव अनुभव मिल सके।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



