लखनऊ : Severe Heart Failure मरीज का मैक्स लखनऊ में सफल इलाज . मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 77 वर्षीय महिला का गंभीर हार्ट फेलियर और अनियमित हृदय धड़कन की समस्या का सफल उपचार किया गया।
मरीज लंबे समय से तेज और धीमी दिल की धड़कन, चक्कर, सांस फूलना और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझ रही थीं। जांच में पता चला कि उन्हें एट्रियल फिब्रिलेशन, टैकी-ब्रेडी सिंड्रोम और लेफ्ट बंडल ब्रांच ब्लॉक जैसी गंभीर कार्डियक समस्याएं थीं,
जिससे उनका हृदय प्रभावी रूप से काम नहीं कर पा रहा था। स्थिति कार्डियोजेनिक शॉक तक पहुंच गई थी। मैक्स हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने डॉ. दानिश हसन काज़मी के नेतृत्व में उन्नत CRT-P पेसमेकर थेरेपी का उपयोग किया।
यह तकनीक हृदय के दोनों हिस्सों की धड़कन को संतुलित कर उसकी पंपिंग क्षमता को सुधारने में मदद करती है। प्रक्रिया के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार देखा गया।

दिल की धड़कन स्थिर हुई और हार्ट फेलियर के लक्षणों में राहत मिली। लगातार मॉनिटरिंग के बाद मरीज को स्थिर अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



