Search
Close this search box.

Sapnon Ki Udaan नई पहचान, शिक्षा से रोशन हर इंसान।

Montfort Inter College

Share this post

लखनऊ : Sapnon Ki Udaan नई पहचान, शिक्षा से रोशन हर इंसान . माण्टफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर लखनऊ के सभागार में 16 मई 2026 को नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत हेतु भव्य ‘ओरिएंटेशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने अपने स्वागत संबोधन में नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।

Montfort Inter College

उन्होंने विद्यालय के मूल्यों, अनुशासन और समर्पित शिक्षण पद्धति पर प्रकाश डालते हुए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘द इन-बिटवीनर्स’ नाटक रहा, जिसने किशोरावस्था में बच्चों के व्यवहारिक बदलावों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

नाटक में दिखाया गया कि कैसे बच्चे उम्र बढ़ने के साथ अकेलापन महसूस करने लगते हैं, छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं तथा मोबाइल और दोस्तों में अधिक समय बिताने लगते हैं।

Montfort Inter College

प्रस्तुति के माध्यम से अभिभावकों को यह संदेश दिया गया कि बच्चों को डांटने के बजाय उनकी भावनाओं को समझना और मित्रवत व्यवहार करना अधिक आवश्यक है।

कार्यक्रम में मल्टीमीडिया प्रस्तुति के जरिए विद्यालय की उपलब्धियों, सुविधाओं और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। समन्वयिका श्रीमती बिंदू पिल्लई ने नए विद्यार्थियों को विद्यालय के नियमों, अनुशासन और आगामी गतिविधियों से अवगत कराया।

Montfort Inter College

वाद्य संगीत, नृत्य प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। माण्टफोर्ट एंथम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।