Search
Close this search box.

SKD New Standard ने शुरू किया शिक्षा जागरूकता मोबाइल अभिया

SKD New Standard

Share this post

लखनऊ : SKD New Standard ने शुरू किया शिक्षा जागरूकता मोबाइल अभिया . प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SKD New Standard Coaching Institute ने शहर में मोबाइल LED वैन जागरूकता एवं प्रचार अभियान की शुरुआत की।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को NEET, JEE तथा अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक बनाना है।

मोबाइल LED वैन के माध्यम से संस्थान लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर छात्रों को करियर काउंसलिंग, परीक्षा तैयारी की रणनीतियाँ, आधुनिक शिक्षण पद्धतियाँ और शैक्षणिक योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगा।

अभियान के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। इस अवसर पर SKD Group of Education के चेयरमैन SKD Singh एवं निदेशक Manish Singh ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही दिशा विद्यार्थियों की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

SKD New Standard

उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को भी मजबूत बनाना है। संस्थान की यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।