Search
Close this search box.

E-Rickshaw यात्रा कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया ईंधन बचत संदेश

E Rickshaw Awareness

Share this post

मसौली बाराबंकी : E-Rickshaw यात्रा कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया ईंधन बचत संदेश . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने की अपील के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा भुल्लन शनिवार को अपने आवास से ई-रिक्शा से निकलते नजर आए।

उन्होंने भूलीगंज से होते हुए मसौली बाजार, मसौली चौराहा और ज्योरी तक ई-रिक्शा से यात्रा की। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर रुके, लोगों का हालचाल जाना और ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

E Rickshaw Awareness

जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि जहां तक संभव हो, एक साथ वाहन का उपयोग करें और अलग-अलग गाड़ियों के प्रयोग से बचें। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण समय की आवश्यकता है जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।