Search
Close this search box.

Jal Jeevan Mission की अधूरी योजना, ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी

Jal Jeevan Mission

Share this post

बलरामपुर : Jal Jeevan Mission की अधूरी योजना, ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी . विकास खंड तुलसीपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन की हकीकत सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो सका है। तुलसीपुर क्षेत्र के धनौरा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है।

मौके पर पानी टंकी का केवल ढांचा खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि निर्माण स्थल पर काम बंद जैसा माहौल नजर आया। स्थल पर लगे बोर्ड के अनुसार योजना की लागत करीब 212.14 लाख रुपये है,

Jal Jeevan Mission

लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली के चलते करोड़ों की योजना अब तक धरातल पर पूरी नहीं उतर सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है और अधिकारी केवल कागजों में प्रगति दिखाने में जुटे हैं।

एक ओर सरकार “हर घर जल” का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर गांव के लोग आज भी पानी की समस्या से जूझने को मजबूर हैं। अधूरी पानी टंकी और सुनसान पड़ा निर्माण स्थल विभागीय कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Jal Jeevan Mission

ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और योजना को जल्द पूरा कर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अधूरी योजना पर कब तक चुप्पी साधे रहते हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।