नई दिल्ली : Motorola ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Moto G37 Power, Moto G37 और Moto Buds 2 लॉन्च करने की घोषणा की है।
कंपनी का दावा है कि यह नई सीरीज दमदार बैटरी, तेज 5जी परफॉर्मेंस और एआई आधारित फीचर्स के साथ यूजर्स को प्रीमियम अनुभव देगी। मोटो जी37 पावर में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है,
जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा सिस्टम मौजूद है।
फोन को मजबूत बनाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i, मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 वॉटर रेसिस्टेंस फीचर शामिल किए गए हैं। वहीं, मोटो बड्स 2 में एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, हाई-रेज ऑडियो और ड्यूल ड्राइवर तकनीक दी गई है।

कंपनी का कहना है कि यह नई लाइनअप युवाओं और मल्टीटास्किंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए शानदार विकल्प साबित होगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



