बाराबंकी : Nevla चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा तीन गंभीर घायल . रामनगर हाईवे पर नेवला चौराहा के निकट मंगलवार शाम पाच बजे एक कार अनियंत्रित होकर भैंस लदे हाफडाला से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर घूमकर आ गई तभी पीछे से आ रहा एक ऑटो रिक्शा भी कार से जा भिड़ा। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की स्थिति ऐसी थी कि वे अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर पड़े होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



