लखनऊ : Uttar Pradesh Real Estate Sector बना निवेश और विकास का नया केंद्र . Indian Chamber of Commerce द्वारा आयोजित आईसीसी यूपी रियल एस्टेट समिट 2026 में उत्तर प्रदेश को देश के उभरते हुए सबसे बड़े निवेश और शहरी विकास केंद्रों में शामिल बताया गया।
राजधानी लखनऊ में आयोजित इस सम्मेलन में नीति निर्माताओं, डेवलपर्स, निवेशकों और रियल एस्टेट विशेषज्ञों ने प्रदेश के बदलते विकास मॉडल पर व्यापक चर्चा की।
समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास, तेजी से बढ़ती हाउसिंग डिमांड, टेक्नोलॉजी आधारित प्रॉपटेक, को-वर्किंग स्पेस और रेगुलेटरी सुधार जैसे विषय प्रमुख रहे।
विशेषज्ञों ने कहा कि एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण उत्तर प्रदेश अब केवल एनसीआर तक सीमित बाजार नहीं रह गया है, बल्कि मल्टी-सिटी ग्रोथ मॉडल के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत आईसीसी के डायरेक्टर जनरल डॉ. राजीव सिंह के स्वागत भाषण से हुई। यूपी रेरा चेयरमैन संजय आर. भूसरेड्डी ने कहा कि राज्य का रियल एस्टेट सेक्टर अब मजबूत विकास के चरण में पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3,000 से अधिक प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हैं और निवेश लगातार बढ़ रहा है। समिट में एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने भी प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे शहरी विकास और निवेश संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
विशेष सत्रों में अफोर्डेबल हाउसिंग, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विस्तार, एआई आधारित प्रॉपटेक और आधुनिक को-वर्किंग स्पेस जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

विशेषज्ञों ने माना कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल विकास के साथ संतुलित शहरी इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



