Search
Close this search box.

Gaon Devi Sabji Market में तड़के लगी भीषण आग

Thane Fire

Share this post

ठाणे : Gaon Devi Sabji Market में तड़के लगी भीषण आग . नौपाड़ा स्थित मनपा के गावदेवी सब्जी मार्केट में गुरुवार को तड़के लगभग पौने चार बजे भीषण आग लग गई.

आग बुझाने के दौरान झुलसने से अग्निशमन अधिकारी सहित 2 की मौत  हो गयी , जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अग्निशमन दल के जवानों ने अथक परिश्रम कर लगभग 8 घंटे के भीतर पूरी तरह काबू पाया. आग लगाने के कारणों की जांच चल रही है.

मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय भाजपा नगरसेवक संजय वाघुले ने सुबह करीब 3:43 बजे गोखले रोड पर गावदेवी सब्जी मार्केट की बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी दी.

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन दल , आपदा प्रबंधन कक्ष , ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, नौपाड़ा पुलिस, महावितरण के कर्मचारी और कई दूसरी एजेंसियां ​​तुरंत मौके पर पहुंचीं. 5 फायर इंजन, 3 जंबो वॉटर टैंकर, 2 वॉटर टैंकर, 4 रेस्क्यू गाड़ी, एंबुलेंस और प्राइवेट वॉटर टैंकर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई. आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के स्टेशन ऑफिसर सुजित पष्टे , सागर शिंदे , फायर फाइटर समीर जाधव,मनपा के सुरक्षा रक्षक कालू शंकर गाडेकर जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर स्टेशन  ऑफिसर सागर शिंदे  एवं सुरक्षा रक्षक कालू शंकर गाडेकर की मौत हो गयी.

Thane Fire

घटना की जानकारी मिलने के बाद महापौर शर्मिला पिंपलोलकर , मनपा आयुक्त सौरभ राव , विधायक संजय केलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. मनपा आयुक्त सौरभ राव ने अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए.

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।