लखनऊ : Mac Lucknow में एआई एवीजीसी समिट 2026 आयोजित किया . में आयोजित उत्तर प्रदेश एआई एवं एवीजीसी-एक्सआर समिट 2026 के जरिए क्रिएटिव टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में नई संभावनाओं को मजबूत करने की पहल की।
गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्रों और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। समिट का मुख्य उद्देश्य एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, एक्सटेंडेड रियलिटी और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन सेक्टर में युवाओं को इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण और करियर अवसरों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष महत्व दिया। मैक के विशेषज्ञों और इंडस्ट्री लीडर्स ने छात्रों को बदलती तकनीक, एआई इंटीग्रेशन, प्रोफेशनल स्टूडियो वर्कफ्लो और ग्लोबल प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स की जानकारी दी।
इस दौरान “करियर एक्स” और “क्रिएटर एक्स” नामक दो नए लर्निंग ट्रैक भी लॉन्च किए गए, जिनका उद्देश्य युवाओं को रोजगार और उद्यमिता दोनों के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम में छात्रों के उत्कृष्ट पोर्टफोलियो और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के समिट उत्तर प्रदेश को तेजी से उभरते एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर में नई पहचान दिलाने में मदद करेंगे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



