Search
Close this search box.

Nahar में मिला किशोर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित घर पहुंचा

Masouli Police

Share this post

मसौली बाराबंकी : Nahar में मिला किशोर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित घर पहुंचा . थाना क्षेत्र के शारदा सहायक डबल नहर बिंदौरा में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग युवक के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नहामऊ निवासी डॉ. मोहन का 17 वर्षीय पुत्र राज शुक्रवार दोपहर किन्हौली गांव के निकट शारदा सहायक डबल नहर में दिखाई दिया।

नहर में युवक को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तत्काल मसौली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय नहर बंद होने के कारण उसमें पानी कम था।

पुलिसकर्मियों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी स्थिति की जांच की और एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ागांव भेजा।

पूछताछ के दौरान युवक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर युवक को उसके पिता डॉ. मोहन के सुपुर्द कर दिया गया।

Masouli Police

डॉ. मोहन ने बताया कि उनके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की तत्परता से युवक सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]