तिर्वा कन्नौज : AC Machine सही करते समय एक युवक की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के नौरंगपुर नगरिया गांव निवासी सुमित तिवारी पुत्र विमल तिवारी एसी मशीन कारीगर हैं।
शनिवार को सुमित तिर्वा नगर के बैंक ऑफ इंडिया के निकट स्थित एक मकान में लगी एसी मशीन की मरम्मत करने आए थे। शनिवार की सायं जब सुमित एसी मशीन को सही कर रहे थे इसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आ गए।
जानकारी पर गंभीर हालत में सुमित को तिर्वा मेडिकल कॉलेज उपचार हेतु ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने सुमित की मौत की पुष्टि कर दी। मामले की जानकारी पर मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का सुमित के शव पर रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



