Search
Close this search box.

Leather Ball नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बलिया वॉरियर्स जीती।

Leather Ball Cricket

Share this post

बाराबंकी : Leather Ball नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बलिया वॉरियर्स जीती . लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित बेसिक टीचर्स लेदर बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 (अयोध्या कप सीजन-2) के फाइनल मुकाबले में बलिया वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतापगढ़ पाइरेट्स को 76 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से बी.के. सिंह ने नाबाद 50 रन, चांद बाबू ने 34 रन तथा वी.के. यादव ने 24 रनों का योगदान दिया।

प्रतापगढ़ पाइरेट्स की ओर से मन्नू ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि अनुपम यादव, सुजीत शर्मा एवं अभिषेक श्रीराम को एक-एक विकेट मिला।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापगढ़ पाइरेट्स की टीम बलिया वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 13.4 ओवरों में 79 रन पर ऑलआउट हो गई।

प्रतापगढ़ की ओर से विकास सौरभ ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि सुजीत शर्मा एवं आनंद मिश्रा ने 7-7 रनों का योगदान दिया। बलिया वॉरियर्स की ओर से आलोक कुमार एवं बी.के. सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके और टीम की जीत सुनिश्चित की।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले बी.के. सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 50 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी हासिल किए।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। योगेश राणा को मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अभिषेक श्रीराम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा रवि सोनकर को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leather Ball Cricket

पुरस्कार वितरण समारोह में आशीष कुमार श्रीवास्तव (फाउंडर, डिवाइन एंटरप्राइजेज), आयोजन समिति के सचिव लोकेश शुक्ला, आलोक पाठक, प्रवीण सिंह, जॉन्टी दादा, नित्यानंद एवं विनीत सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।