Search
Close this search box.

Summer Adventure Camp में बच्चों ने सेवा और जागरूकता दिखाई

Summer Adventure Camp

Share this post

फतेहगढ़ लखनऊ : Summer Adventure Camp में बच्चों ने सेवा और जागरूकता दिखाई . द सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित समर एडवेंचर कैंप 2026 के अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया।

कैंप के तहत आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम में 40 बच्चों ने स्वच्छता, सेवा और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी की। बच्चों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

साथ ही स्थानीय लोगों और दुकानदारों को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूकता पर्चे वितरित किए। इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मोहम्मदाबाद स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके अनुभवों को जाना। बच्चों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके साथ समय बिताया।

इसके अलावा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक फतेहगढ़ में बच्चों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।

Summer Adventure Camp

बच्चों ने चिकित्सा कर्मियों का सहयोग कर सेवा भाव का प्रदर्शन किया। श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित छबील सेवा में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर उन्होंने मानवता, परोपकार और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।