Search
Close this search box.

चार मोहर्रम पर निकला भव्य मेंहदी जुलूस, नौहे और ‘या हुसैन’की सदाओं से गूंजा जैदपुर

Muharram Mehndi Procession Zaidpur

Share this post

बाराबंकी : कस्बा जैदपुर के मोहल्ला मौलवी कटरा में चार मोहर्रम की रात अंजुमन-ए-हाशिमिया की ओर से पारंपरिक मेंहदी जुलूस बड़े ही श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की अगुवाई चौधरी हारून राईन ने की।

रात्रि लगभग 9 बजे शुरू हुए जुलूस में दर्जनों ऊंट, घोड़े, आलम तथा नौहेख्वाँ शामिल हुए। नौहे, और या हुसैन, की सदाओं से पूरा town गूंज उठा। जुलूस को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का Crowd उमड़ पड़ा।

Muharram Mehndi Procession Zaidpur

जुलूस मोहल्ला मौलवी कटरा से प्रारंभ होकर पानी टंकी, बड़ी बाजार, छोटा इमामबाड़ा, हरी मजार, बांध चौराहा, चौहाटा, पचदारी, कटारी टोला और बड़ी सरकार होते हुए पुनः मौलवी कटरा पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा।

इस अवसर पर चौधरी हारून राईन ने बताया कि अंजुमन-ए-हाशिमिया की ओर से पिछले कई वर्षों से चार मोहर्रम की रात में पारंपरिक मेंहदी जुलूस निकाला जाता है, जो क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जुलूस में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हारून राईन के अलावा पाचू, अलीम खान, मेराज वारिस, कफील, आशीष गुप्ता, शफीक, शकील, शाहिद, रज़ी, फरीद, मुकीम खान अन्ना, नफीस, अमीन, गुलाम रसूल, इसरार, गुड्डू, अकबर अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]