Search
Close this search box.

Maharana Pratap College में योग से महिला स्वास्थ्य जागरूकता

Women Health Awareness

Share this post

लखनऊ : Maharana Pratap आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में ‘हियर इज माय पैड’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य और योग की भूमिका विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम सृजन योग एवं सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ रॉयल ड्रीम वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सपना सिंह तथा दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट वूमेन्स क्लब की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Women Health Awareness

कॉलेज के निदेशक प्रो. आलोक कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और पुष्प भेंट कर किया। सेमिनार में सपना सिंह ने ‘हियर इज माय पैड’ अभियान के उद्देश्यों और महिला स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।

 

वहीं, योग विशेषज्ञ डॉ. ममता द्विवेदी ने पीसीओडी, पीसीओएस और पीसीओएम जैसी समस्याओं के कारण, प्रभाव और योग के माध्यम से उनके प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

Women Health Awareness

समापन सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अंत में संस्थान के संयुक्त सचिव गौरव भदौरिया ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]