Search
Close this search box.

Maharana Pratap College में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से संपन्न

International Yoga Day 2025

Share this post

लखनऊ : Maharana Pratap Ayurvedic Medical College एवं हॉस्पिटल, ईश्वरीगंज-बिठूर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य वृत्त एवं योग विभाग द्वारा विशेष योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

International Yoga Day 2025

योग कार्यक्रम का संचालन विभाग की विशेषज्ञों डॉ. विमला सिदार और डॉ. ममता द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

साथ ही नियमित योगाभ्यास से मिलने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. आलोक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण आधार है।

International Yoga Day 2025

वहीं प्राचार्य डॉ. बी.पी. पटेल ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह ने मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं और मानसिक तनाव को दूर करने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा सभी को वर्षभर नियमित योग करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]