मुंबई : योग आज सिर्फ एक एक्सरसाइज़ नहीं, बल्कि लाखों लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। इस खास मौके पर ज़ी टीवी के कलाकारों ने बताया कि योग ने उनकी ज़िंदगी पर किस तरह पॉज़िटिव असर किया है।
‘गंगा माई की बेटियां’में स्नेहा का किरदार निभा रहीं अमनदीप सिद्धू ने कहा, कि योग मेरे लिए यह सिर्फ एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि खुद को शांत, पॉजिटिव और फोकस्ड रखने का तरीका है।
जब भी मैं योग करती हूं, तो खुद को बेहतर महसूस करती हूं और रोज़ की चुनौतियों का सामना करने के लिए ज्यादा तैयार रहती हूं। ‘जाने अनजाने हम मिले’ में रीत का किरदार निभा रहीं आयुषी खुराना ने कहा, कि जब भी मौका मिलता है,
मैं योग के लिए थोड़ा समय जरूर निकालती हूं क्योंकि यह मुझे तुरंत रिलैक्स और फ्रेश महसूस कराता है। ‘जगद्धात्री’में माया का किरदार निभा रहीं सायंतनी घोष ने कहा, कि योग एक बहुत खूबसूरत आदत है,
जो सिर्फ फिट रहने तक सीमित नहीं है। यह है कि यह मन को शांति देता है।‘वसुधा’में देव का किरदार निभा रहे अभिषेक शर्मा ने कहा, कि योग हमें धैर्य, नियमित रहने की आदत और अंदर से मजबूत बनना सिखाता है।
‘लक्ष्मी निवास’में राधिका का किरदार निभा रहीं अक्षिता मुद्गल ने कहा, कि योग की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह शरीर और मन के बीच एक अच्छा संतुलन बना देता है। ‘तुम से तुम तक’में अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका चौकसे ने कहा, कि योग शरीर को ज्यादा लचीला बनाता है,

बैठने-उठने का तरीका बेहतर करता है, फोकस बढ़ाता है और आपको अंदर से अच्छा महसूस कराता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इसके फायदे और भी साफ दिखाई देने लगते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि योग में सबसे जरूरी चीज़ है इसे नियमित रूप से करते रहना।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



