Search
Close this search box.

All India Idara तहफ़्फ़ुज़े हुसैनियत की ओर से जुलूस-ए-शाम-ए-ग़रीबाँ बरामद

All India Idara Tahaffuze Hussainiyat

Share this post

मुंबई : All India Idara तहफ़्फ़ुज़े हुसैनियत की ओर से जुलूस-ए-शाम-ए-ग़रीबाँ बरामद . पुरानी परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी आल इंडिया इदारा तहफ़्फ़ुज़े हुसैनियत की ओर से जुलूस-ए-शाम-ए-ग़रीबाँ शांतिपूर्ण ढंग से बरामद हुआ।

इसकी शुरुआत ज़ैनबिया इमामबाड़ा पर जनाब मौलाना अम्बर आबिदी साहब की मजलिस से हुई। मौलाना ने अपने बयान में बताया कि 61 हिजरी में करबला की घटना पेश आई, जिसमें रसूल-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ के नवासे इमाम हुसैन इब्न अली अलैहिस्सलाम ने इस्लाम और दीन-ए-मोहम्मदी की हिफ़ाज़त के लिए 72 साथियों के साथ शहादत पेश की।

इनमें छह महीने के शिशु अली असगर इब्न इमाम हुसैन के अलावा 18 बनी हाशिम और कई बुजुर्ग अंसार भी शामिल थे। कर्बला की सरज़मीन पर 10 मुहर्रम, यानी यौम-ए-आशूरा के दिन हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 72 वफ़ादार साथियों ने दीन-ए-इस्लाम की हिफ़ाज़त और हक़ व इंसाफ़ की ख़ातिर अपनी जानों की कुर्बानी पेश की।

इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की इस अज़ीम शहादत की याद में हर वर्ष यौम-ए-आशूरा पर अकीदतमंदों द्वारा जुलूस-ए-शाम-ए-ग़रीबाँ निकाला जाता है। इस अवसर पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और शोहदा-ए-कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया जाता है तथा उनके बताए हुए सब्र, इंसाफ़, सच्चाई और इंसानियत के पैग़ाम को आम किया जाता है।

आल इंडिया इदारा तहफ़्फ़ुज़े हुसैनियत की देखरेख में निकाले गए इस जुलूस-ए-अज़ा में हज़ारों अज़ादार ज़ंजीर ज़नी और क़मा का मातम कर रहे थे।

“लब्बैक या हुसैन”और नौहा व मातम से पूरा इलाक़ा गूंज रहा था। जुलूस में बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग ग़मगीन होकर मातम करते हुए चल रहे थे।

जुलूस ज़ैनबिया इमामबाड़ा, बोरी मोहल्ला, जे.जे. जंक्शन, जे.जे. अस्पताल, नूर बाग़ जंक्शन, हैनकॉक ब्रिज, सेल्स टैक्स ऑफिस से होता हुआ रहमताबाद कब्रिस्तान, मझगांव पर समाप्त हुआ।

जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशन, डोंगरी पुलिस स्टेशन, भायखला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और आला अफ़सरान ने समय-समय पर निगरानी की।

आल इंडिया इदारा तहफ़्फ़ुज़े हुसैनियत के सदस्यों ने सबका शुक्रिया अदा किया और अपील की कि भविष्य में भी पुलिस व प्रशासन इसी तरह सहयोग और सौहार्दपूर्ण रवैया बनाए रखें।

All India Idara Tahaffuze Hussainiyat

जुलूस के इंतज़ामात के लिए अध्यक्ष ज़ुल्फ़िकार ज़ैदी, महासचिव हबीब नासिर, बाक़िर नासिर, मिराज हुसैन, जावेद रिज़वी, मंज़ूर ज़ैदी, मीर इरफ़ान, सलमान ज़ैदी, जावेद अनवर, हुसैन अली रिज़वी, सादिक अज़ानी, मोहम्मद बाक़िर, सुल्तान हैदर अली, शब्बीर भाई और अनवर ज़ैदी आदि सभी सदस्यों ने काफ़ी मेहनत और लगन से काम किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]