Search
Close this search box.

Students के शैक्षणिक विकास के लिए शैक्षणिक सामग्री का वितरण

Student Education Support

Share this post

मुंबई : Students के शैक्षणिक विकास के लिए शैक्षणिक सामग्री का वितरण . प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्राह्मण सेवा संघ की ओर से अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नागरदास रोड के संस्था कार्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पठन पाठन सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर संस्था की ओर से सैकड़ों जरूरतमंद छात्रों को नोटबुक, छतरी और पेन वितरित की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय ने कहा कि शैक्षणिक सामग्री का वितरण  पिछले 12 साल से निरंतर किया जा रहा है।

शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से संस्था निरंतर प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि यह वितरण कार्यक्रम कई दिनों तक जारी रहेगा। जिससे कि अधिक से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

ब्राह्मण सेवा संघ केवल शैक्षणिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए समय-समय पर सेवा कार्य करता रहता है।

Student Education Support

कार्यक्रम में बतौर अतिथि श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, स्थानीय विधायक मुरजी पटेल, कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, विपिन मिश्रा, अशोक पाण्डेय, अशोक मिश्रा, संस्था के कार्याध्यक्ष रामजी पाण्डेय, बनारसी दुबे, साहबलाल चौबे, लालता प्रसाद चौबे, मंजू शुक्ला, सरिता दुबे आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावकगण उपस्थित थे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]