बलरामपुर : National Doctors’ Day जो महान चिकित्सक एवं भारत रत्न डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, के अवसर पर वात्सल्य पब्लिक स्कूल एवं वात्सल्य International स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में वात्सल्य पब्लिक स्कूल की कक्षा 1 की छात्रा अनिका सोनी, कक्षा 2 के छात्र-छात्राएं शौर्य एवं आराध्या वर्मा, कक्षा 3 की छात्रा सिया, कक्षा 4 के छात्र अमूल्य तथा वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा आदया शुक्ला, कक्षा 8 के छात्र अरिहंत शुक्ला एवं मृत्युंजय पांडे ने अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश चतुर्वेदी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. शुक्ला, ब्लड बैंक की डॉ. आकांक्षा शुक्ला, डॉ. रुचि पांडे, सी.पी. श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडे तथा हिमांशु तिवारी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनपद के प्रमुख रक्तदाता आलोक अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने शहर के अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. विधि त्रिपाठी, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. दीपक एवं डॉ. दिलीप को भी सम्मानित कर उनके समाज सेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की समन्वयक रिचा विश्वकर्मा एवं अध्यापिका स्नेहल शुक्ला भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के सबसे महत्वपूर्ण साथियों में से एक हैं।
वे अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. डॉ. राजेश चतुर्वेदी, डॉ. ए.के. शुक्ला एवं डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने भी बच्चों को उनके प्रेरणादायक भाषणों एवं स्वयं रचित कविताओं के लिए सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



