रामसनेहीघाट बाराबंकी : तहसील क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए ग्राम अहमदपुर-देवकली और मऊ गोरपुर में अफीम (पोस्ता) के छीकला का विनिष्टीकरण कराया।
उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में ट्रैक्टर से छीकला नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
मौके पर आबकारी निरीक्षक और पुलिस बल की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी की गई। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है
और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंसधारी किसानों द्वारा अफीम की फसल लेने के बाद बचा छीकला प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित रखा जाता है
और बाद में उसका विनिष्टीकरण कराया जाता है, ताकि उसके दुरुपयोग की आशंका न रहे। यदि कहीं अवैध रूप से अफीम की खेती या छीकला रखने की सूचना मिलती है तो तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने किसानों से केवल वैधानिक फसलों की खेती करने और ग्रामीणों से अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




