मुंबई : LT Marg के सीनियर पीआई विजय दंडवते का सम्मान समारोह संपन्न .लोकमान्य तिलक मार्ग (एल.टी. मार्ग) पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर श्री विजय बाबासाहेब दंडवते का समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उनके ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। हाल ही में पदोन्नति प्राप्त कर एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन का कार्यभार संभालने वाले सीनियर पीआई विजय दंडवते अपनी सादगी, निष्पक्ष कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।
व्यापारियों, हॉकर्स और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे कानून का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण और मानवीय तरीके से करते हैं।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी हौशिला प्रसाद गुप्ता, समाजसेवक एवं कल्याण जिला कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, ‘कदम कदम पर’हिंदी समाचार के प्रधान संपादक छोटेलाल शर्मा, के के पी न्यूज के पत्रकार शिवा जायसवाल पत्रकार संतोष जैसवार कदम कदम पर प्रबंधक संपादक अनिल शर्मा सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री विजय दंडवते की कार्यशैली पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाली है।

उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं।
उनके नेतृत्व में एल.टी. मार्ग क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसहयोग की नई उम्मीद जगी है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अंत में सभी ने विजय दंडवते को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन जनता की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करता रहेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



