Search
Close this search box.

America-Iran के बीच फिर बढ़ा तनाव, हमलों से मचा हड़कंप

Iran-US Conflict

Share this post

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर गहरा गया है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान के ठिकानों को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई की है। यह कदम होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाजों पर हुए कथित हमलों के जवाब में उठाया गया बताया जा रहा है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान द्वारा समुद्री क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही थी।

Iran-US Conflict

वहीं, ईरानी मीडिया ने दक्षिणी तटीय इलाकों और खाड़ी क्षेत्र में विस्फोटों की जानकारी दी है। ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई करने का दावा किया है।

ईरानी नेतृत्व ने अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि उनका देश धमकियों का जवाब शब्दों से नहीं बल्कि कार्रवाई से देगा।

Iran-US Conflict

इस घटनाक्रम के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब दोनों देशों के अगले कदमों पर टिकी हुई है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]