मुंबई : Ulema Board महिला विंग में राजस्थान में हुई घटना को लेकर भारी आक्रोश . आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होने लगी है, बावजूद इसके प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है ,
ऐसे दुष्कर्मियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए उपरोक्त मांग आल इंडिया उलेमा बोर्ड मुंबई महिला विंग ने की है बोर्ड की महिला अध्यक्ष यास्मीन लुलानिया बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अध्यक्ष अनवर अंजार खान ,मुंबई अध्यक्ष आरिफ मेमन बापू ने केंद्र सरकार से की है ,
उन्होंने प्रेस को दिए बयान में भरे गले से राजस्थान के श्रीगंगानगर की मासूम 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कितने दुख की बात है कि आज बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं ,
अगर बच्चियां घर से स्कूल या कॉलेज के लिए भी निकलती है तब भी मन में डर लगा रहता है और जब तक सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाती जान सूखती रहती है ,
उन्होंने राजस्थान के श्रीगंगानगर की घटना का जिक्र करते हुए शंका जताई कि बच्चियों साथ ऐसे दुष्कर्म करने वालों का गिरोह इन सब के पीछे है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में लड़कियों के गायब होने की घटाओं में वृद्धि हुई है ,
उन्होंने बताया कि लोग कितने निर्दयी हो गए हैं ,बच्ची ने रिक्शे वाले से मदद मांगी और रिक्शे वाले ने उसे बहला फुसला कर होटल में ले जाकर बेच दिया, उसके बाद होटल में उसे नशा कराकर उसके साथ 32से35 लोगो ने दुष्कर्म किया ,
उसे अलग अलग तीन होटलों में बेचा गया , एक सवाल के जवाब में आरिफ मेमन बापू ने बताया कि प्रशासन अगर चुस्त दुरुस्त रहे तो ऐसा नहीं हो सकता लेकिन अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो चुका है ,

उन्होंने राजस्थान सरकार से अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जिससे भविष्य में ऐसे अपराध करने सेपहले डरें इस अवसर पर उलेमा बोर्ड मुंबई की अध्यक्ष यास्मीन लुलानिया,खातून हाशमी आलिमा ,फातिमा कुरैशी, अन्ना कुरैशी, कुलसुम कुरैशी के अलावा उलेमा बोर्ड के अनेक गणमान्य उपस्थित थे,
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



