Search
Close this search box.

Moradabad देहात में सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 चुनाव रणनीति पर मंथन किया।

Election 2027

Share this post

मुरादाबाद : Moradabad देहात विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवाब प्रधान के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता नवाब प्रधान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव कय्यूम प्रधान मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

अपने संबोधन में प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों, युवाओं और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सके।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान को विश्वास दिलाया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, वे सभी पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ उसके पक्ष में चुनाव लड़ाने और जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

Election 2027

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह और जोश साफ दिखाई दिया। वहीं, कय्यूम प्रधान भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटे हुए नजर आए।

इस अवसर पर हाजी शाहिद, अतीक चौधरी, बेरियम भाई, राज वारसी, रामपुर के गुड्डू भाई, हाजी फहीम, हाजी गुलाम, साबिर भाई, मोहम्मद नफीस, बलबीर सिंह, मास्टर बबलू यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शरीफ सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]