लखनऊ : Haseeb Khan and Mahendra Rajbhar के मुलाकात से पूर्वांचल राजनीति में बढ़ी नई हलचल . कांग्रेस नेता हसीब खान और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी (एसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की हालिया मुलाकात ने उत्तर प्रदेश,
विशेषकर पूर्वांचल की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को आगामी चुनावों और विपक्षी रणनीति के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान INDIA गठबंधन को पूर्वांचल में अधिक प्रभावी बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और भविष्य के राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
हालांकि दोनों नेताओं की ओर से किसी नए राजनीतिक गठबंधन या औपचारिक समझौते की घोषणा नहीं की गई है। महेंद्र राजभर लंबे समय से पूर्वांचल की राजनीति का सक्रिय चेहरा रहे हैं।

उन्होंने वर्ष 2002 में एसबीएसपी के गठन के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कई वर्षों तक संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभालीं। बाद में पार्टी से अलग होकर उन्होंने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का गठन किया, जिसके वे वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हसीब खान और महेंद्र राजभर की यह मुलाकात आने वाले समय में पूर्वांचल की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। फिलहाल इसे राजनीतिक संवाद के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन इसके दूरगामी प्रभावों पर सभी की नजर बनी हुई है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



