लखनऊ : SKD Group ऑफ एजुकेशन ने विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक परिदृश्य और नई तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से दो विशेष अतिथि व्याख्यानों का आयोजन किया।
एसकेडी एकेडमी, वृन्दावन परिसर और एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इन सत्रों में छात्रों को डिजिटल दुनिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य के कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
एसकेडी एकेडमी में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन, एन आर्बर की रिसर्च स्कॉलर एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वप्निल राय ने “नेटवर्क्ड बॉलीवुड एंड स्ट्रीमिंग” विषय पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म, वैश्विक मीडिया उद्योग और मनोरंजन क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नए अवसरों को समझने के लिए प्रेरित किया।
वहीं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल में सुश्री मैत्री ने “रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा STEM क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया।

उन्होंने एआई, रोबोटिक्स, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से संवाद किया।
एसकेडी ग्रुप के निदेशक मनीष सिंह, उपनिदेशिका श्रीमती निशा सिंह और असिस्टेंट डायरेक्टर एकेडमिक्स श्रीमती कुसुम बत्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था ने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को निरंतर सीखने और नवाचार की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



