लखनऊ : Senior Journalist R.L. Pandey को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान अवॉर्ड . राजधानी लखनऊ में आयोजित ज़ूमएक्स बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।
गोमती नगर स्थित द ग्रैंड जेबीआर में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, कला और पत्रकारिता से जुड़े कई विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल हुए।
समारोह के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आर. एल. पाण्डेय को पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए निष्पक्ष, जनहित आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और समाज की आवाज़ को प्रभावी ढंग से सामने लाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने ईमानदार और निर्भीक पत्रकारिता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद आर. एल. पाण्डेय ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सभी पत्रकारों के समर्पण और संघर्ष का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ उठाने का प्रयास लगातार जारी रहे
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



